राजापुर: भरतकूप के पहरा गांव में भैंस के हमले से महिला घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भरतकूप के पहरा गांव में आज शनिवार की सुबह 9 बजे भैंस के हमले से महिला कुसमा पत्नी माखनलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि कुसमा भैंस का दूध लगाने गई गई थी, तभी भैंस बेकाबू होकर कुसमा के ऊपर हमला कर दिया। वहीं घायल कुसमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कुसमा के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है।