भरथना: भरथना में ट्रांसजेंडर समुदाय ने पेश की इंसानियत की मिसाल, गरीब कन्या का कराया विवाह
ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य छोटी बहू उर्फ विमला ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह कराकर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश की है। औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित संजय नगर निवासी बबलू आर्थिक तंगी के कारण अपनी 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का विवाह कराने में असमर्थ थे। परिवार की स्थिति जानने के बाद छोटी बहू ने विवाह की पूरी जिम्मेदारी ली।