सुसनेर: नांदना में विधायक निधि के टीनशेड स्थल पर दबंगों ने बनाया रास्ता, ग्रामीणों ने डग रोड पर तहसील कार्यालय में सौपा ज्ञापन
नान्दना में विधायक निधि से बन रहे मेघवाल समाज के टीन शेड निर्माण में विवाद खड़ा हो गया है। गाँव के कुछ दबंग टीनशेड की जगह पर जबरन मुरम डालकर रास्ता बना रहे हैं। जिससे तनाव की स्थिति बन गई है और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप्प है। इसी से आक्रोशित होकर सोमवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने डग रोड स्थित तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।