कानपुर: किदवई नगर थाने पहुंची महिला ने दो बहनों पर घर में कब्जा करने का लगाया आरोप
मंगलवार देर रात 11:30 बजे किदवई नगर थाने पहुंची महिला नेहा शुक्ला ने अपनी दो सगी बहनों पर घर में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, जिस घर में उसकी बहने कब्जा करना चाहते हैं वह घर उसके पिता का था और वह अपने जीवित रहते हुए वह घर उसके नाम कर गए थे थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है