लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कचहरी मोड़ देशवाली स्थित सरना स्थल में सांसद निधि से निर्मित चबूतरा एवं सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में समाज के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक