मांडर: कोर्ट ने 3 दिन और बढ़ाई आलमगीर आलम की रिमांड।
Mandar, Ranchi | May 27, 2024 PMLA कोर्ट ने टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि और तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है।अब उन्हें और तीन दिनों तक ED की रिमांड में रहना होगा। इसके पहले उन्हें क्रमश: 6 दिन और 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया था।पांच दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज आलम को प्रवर्तन निदेशालय की टीम कोर्ट में पेश किया था