मांडर: बीती रात डेली मार्केट में फिर लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख
Mandar, Ranchi | May 27, 2024 राँची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में एक बार फिर से रविवार की देर रात आग लग गयी आग एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में लगी थी इस अगलगी में दुकान में रखे सारा ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. आग लगने से दुकानदार को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी सामने आ पायेगी।