नानपारा: नानपारा में हाई टेंशन लाइन से टकराया डंपर, चपेट में आने से चालक झुलसा, हालत गंभीर, इलाज जारी
नानपारा में डंपर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। नील कोठी के पास गिट्टी उतारते समय डंपर का पिछला हिस्सा 11000 वोल्ट की तार से छू गया, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया।यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। करहल निवासी 30 वर्षीय ट्रक चालक दिनेश पुत्र जयराम डंपर से गिट्टी उतार रहा था। डंपर का डाला ऊपर उठने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गया।