जबलपुर: मदन महल स्टेशन में लिफ्ट में 'लॉक' हुई 17 जिंदगी,मची चीख पुकार, वीडियो हुआ वायरल
अमरकंटक एक्सप्रेस से उतरकर घर पहुंचने की जल्दी में जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंचे 17 यात्रियों के लिए उस वक्त सफर की थकान खौफ में बदल गई, जब वे एक भारी-भरकम लगेज के साथ स्टेशन की लिफ्ट में सवार हो गए। क्षमता से अधिक वजन होने के कारण लिफ्ट अचानक बीच में ही थम गई और देखते ही देखते यात्रियों की सांसें अटक गईं। बंद लिफ्ट के भीतर उम