सर मथुरा में हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल शुरू की है। रात के समय हादसों की बड़ी वजह बन रहे बेसहारा पशुओं को अब रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, अंधेरे में सड़क पर बैठे या चलते पशु वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।