तारानगर: लांल खां की ढाणी में गाय को बचाने के प्रयास में खेत की तारबंदी में घुसी बाइक, तीन लोग गंभीर घायल, दो को किया रैफर
अस्पताल में घायलों के परिजनों ने बताया कि ढाणी कु हारान निवासी 17 वर्षीय अमित कुमार, 18 वर्षीय राजेश कुमार व 16 वर्षीय सोनू लाल खां की ढाणी में स्थित खेत से गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर बाइक के सामने अचानक गाय आ गयी। जिससे बाइक को संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे उतरकर खेत की तारबंदी में घुस गयी। जिससे सोनू, अमित व राजेश घायल हो गये।