सिकंदरा: हवासपुर गांव के पास जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच शुरू
मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। खनन से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से मिट्टी का खनन होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, बीती रात हवासपुर गांव के पास जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर अवैध रूप से