बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत
बरेली। घरेलू कलह के चलते युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।