बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुई भेड़िया वाली घटना को नकारा, डीएफओ दिशा भंडारी ने दी जानकारी
डीएफओ दिशा भंडारी का कहना है कि अभी तक भेड़िया नहीं देखा गया है। कोई जानवर है जिसने हमला किया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही सूचना मिली वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची है। हमारी टीमें लगातार गस्त कर रही है। उन्होंने कहा हमारी जनसामान्य से ये अपील है की कोई भी अकेले ना जाए। रात को अंधेरे में भी न जाए। घरों के बाहर न सोए, अंदर ही सोए।