बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के लल्ला मार्केट में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेन, जांच में जुटी पुलिस
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के लल्ला मार्केट में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। और फरार हो गए। महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।