रावतभाटा: भैंसरोड़गढ़ में पैंथर का खौफ, बाड़े में घुसकर पशुओं पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग हुआ अलर्ट
विजय सिंह ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताय कि भैंसरोड़गढ़ कस्बे में जंगली जानवर के हमले से हड़कंप मच गया। थाने के पीछे स्थित एक बाड़े में बंधे पशुओं पर हमला किया गया, जिसमें गाय और केलाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। पशुओं के शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पैरों के निशानों के आधार पर पैंथर की आशंका जताई है, जिससे ग्रामीणों में डर