आसफपुर में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को 10 बजे करीब नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।