बहराइच: भवनिया पुर में अलाव तापते समय बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बहराइच के भवनिया पुर थाना मटेरा इलाके में घर के बाहर अलाव ताप रहा बुजुर्ग आगे की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बुधवार को बताया कि बुजुर्ग घर के बाहर अलाव ताप रहा थे तभी घर से कुछ दूरी पर बच्चे खेल रहे थे इस दौरान आग में तारपीन का तेल डालने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गये जिनका उपचार जारी है।