पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
पिपरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया. पूर्वाह्न 8 बजे कार्यक्रम में विद्यालय की HM डॉ.प्रियामा कुमारी स्वयं योग प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आई. उन्होंने शिक्षकों,छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को योगाभ्यास कराए. इको क्लब लीडर्स ने प्लास्टिक टिक न पाए गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया.