पताही थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत से एक युवक की पिस्टल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल फोटो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम पोज देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तस्वीर युवक ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था।