Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
cwapressassociation
3
छिंदवाड़ा नगर: चोरी के 15 साल पुराने मामले में इनामी फरार व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Nov 1, 2025
थाना कोतवाली अंतर्गत चोरी के प्रकरण में 15 वर्षो पुराने 7,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी दिलीप पिता महालाल वाडिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम पटपट्टा (उमरेठ)* स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
#crime
#national
MORE NEWS
विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित ============================================================= कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के उद्देश्य से उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड बिछुआ में आयोजित बैठक में पशुचिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौसेवक एवं मैत्री उपस्थित थे। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य, कामधेनु योजना तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के आवेदन पूर्ण कर जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की कृत्रिम गर्भाधान कार्य की ऑनलाइन प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकासखंड चौरई स्थित पशु चिकित्सालय में वीईओ, एवीएफओ एवं वीएएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा के दौरान लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को भी तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं करने की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026
नीट मेडिकल परीक्षा-2026 में सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित सफल 44 विद्यार्थियों का सांसद श्री साहू ने किया सम्मान =============================================================== छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 44 विद्यार्थियों द्वारा नीट मेडिकल परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने पर उनका सम्मान समारोह शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे, सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. साहू तथा पूर्व प्राचार्य श्री ए. काले की गरिमामयी उपस्थिति में सफल विद्यार्थियों एवं उनके पालकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। शासकीय विद्यालयों में अध्ययन कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को निरंतरता बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा और आगामी वर्षों में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। नगर निगम महापौर श्री अहके ने विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनकर मानव सेवा करने का संदेश दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने आगामी वर्षों में और अधिक सुव्यवस्थित योजना बनाकर नीट परीक्षा में सफलता का प्रतिशत बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीट की नोडल अधिकारी श्रीमती अमिता शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा श्री संजय मोहोड ने मंच संचालन किया। अंत में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। सांसद श्री साहू के हाथों सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों एवं उनके पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026
"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत खजरी एवं कुकड़ा जगत के स्थानीय निवासियों एवं आमजन को खजरी चौक पर एकत्रित कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026
दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी ============================================================ आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध विक्रेताओं, डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने आज छिंदवाड़ा शहर स्थित कुरई दुग्ध संकलन केंद्र से दूध के नमूने लिए। साथ ही हरदागढ़ एवं जुन्नारदेव क्षेत्र की डेयरियों का निरीक्षण कर वहां से भी दूध के नमूने एकत्रित किए । वहीं 23 जुलाई 2026 को छिंदवाड़ा शहर स्थित देव दूध डेयरी से मिश्रित दूध, खोया एवं दही के नमूने, गौरव डेयरी से मिक्स मिल्क के दो नमूने, कन्हर गांव स्थित अर्नव दूध डेयरी से दूध का नमूना तथा बोरगांव (सौंसर) स्थित नर्मदा दुग्ध संकलन केंद्र से दूध के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में यदि कोई नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न दूध डेयरियों, पनीर निर्माण इकाइयों एवं फुटकर विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी अथवा अमानक दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को सुधार सूचना भी जारी की गई।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026
उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली परासिया में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिये निर्देश =============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने शुक्रवार को विकासखंड परासिया में सभी पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों एवं गौसेवक मैत्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही केसीसी पशुपालन के आवेदन, क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित कर आवेदन तैयार कराने एवं संबंधित बैंकों में जमा कराने के निर्देश दिए गए। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने तथा कामधेनु योजना के तहत बैंकों से समन्वय कर प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ डॉ. रविंद्र नागले, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. राजेश कुमार चेडगे, डॉ. उषा क्षत्रिय, श्री विपिन, श्री अनिल, श्री संजय, श्री शिवम एवं कु. करिश्मा सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026
छिंदवाड़ा नगर: चोरी के 15 साल पुराने मामले में इनामी फरार व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार - Chhindwara Nagar News