जैतहरी: जैतहरी के वार्ड 12 में चला सफाई अभियान
नालियों की सफाई और कचरा-मलबा हटाकर कराया गया स्वच्छता कार्य
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 12 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नालियों की साफ-सफाई के साथ कचरा एवं मलबे का उठाव कराया गया। नगर परिषद के सफाई अमले ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया तथा नागरिकों से भी आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।