चरखारी: पवा तिगैला के पास सड़क हादसे में श्याम बिहारी की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
किडारी गांव निवसी बबली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता श्याम बिहारी 22 मार्च को अपनी बाइक से छतरपुर जा रहे थे। उनके साथ जुझार सिंह बैठे हुए थे। जैसे ही वह पवा तिगैला के पास पहुंचे और बाइक खड़ी करके लघुशंका करने के लिए उतरे। तभी लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे पिता की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।