पिपरिया: आईपीएस विकास वैभव लखीसराय पहुंचे, महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
शुक्रवार अपराह्न 5:30 बजे आईपीएस विकास वैभव लखीसराय KRK खेल मैदान पहुंचे.यहां वे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होकर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. उनके साथ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र भी मौजूद थे. जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उन्हें बुके एवं चादर देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना की.