जौनपुर: जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें