लखीमपुर नगरपालिका क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क समेत विभिन्न मोहल्ले में इन दिनों खूंखार बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बच्चों और महिलाओं का वहां जाना मुश्किल हो गया है। जैसे ही शाम ढलती है, बंदरों का झुंड पार्क में डेरा जमा लेता है और झूलों से लेकर पेड़ों तक उत्पात मचाता है।