देवघर: शहर के स्मार्ट बाजार के समीप एक व्यक्ति का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
शहर के स्मार्ट बाजार के समीप मंगलवार सुबह 11:00 बजे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव की पहचान को लेकर 72 घंटे के लिए सुरक्षित शवगृह में रखा गया हैं ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह स्मार्ट बाजार के समीप एक वृद्ध का शव देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी।