चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने 28 नवंबर को विधानसभा चाचौड़ा के किसानों को पर्याप्त खाद यूरिया आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने लिखे पत्र में कहा, रवि फसलों की बोनी किसान कर चुके है। अब सिंचाई के साथ यूरिया खाद की आवश्यकता है, लेकिन किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। कृपया क्षेत्र में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें।