बरवाडीह: सांसद के निर्देश पर बिजली जीएम से मिले प्रतिनिधि, बरवाडीह में लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर
चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर एनएचएआई जिला सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पलामू प्रमंडल के बिजली जीएम श्रवण कुमार से मुलाकात कर बरवाडीह की बिजली समस्याओं को उठाया। बैठक में मस्जिद मोहल्ला से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन को एक सप्ताह के भीतर हटाने की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।