आष्टा की बेटी चेताली माथुर ने संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खेरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चेताली को तबला वादन में मास्टर डिग्री (MA) टॉप करने का स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।