बैतूल नगर: पहली बारिश में डूबा कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट, जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को तालाब पार कर पहुंचना पड़ा
बैतूल जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही देर बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी जलभराव हो गया, जिससे पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। आवेदकों ने बताया कि कलेक्ट्रेट जैसे