रीठी: लाखों खर्च के बाद भी बरहटा का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, ताला अब भी बरकरार
Rithi, Katni | Apr 22, 2026 रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहटा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है जहां सरकार द्वारा लाखो रुपये खर्च कर बनाया गया सामुदायिक शौचालय आज भी आम जनता के उपयोग से दूर है स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव में बनाए गए इन शौचालयो का उद्देश्य था लोगो को खुले में शौच से मुक्ति दिलाना लेकिन बरहटा में यह पहल सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है