भिवानी: ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक यहां संपन्न हुई।
बैठक में नर्सिंग ऑफिसर्स की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने की मांग की गई। ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान एवं संस्थापक सदस्य निर्मल ढांडा ने सेवानिवृति के बाद राज्य प्रधान के पद से त्याग पत्र दे दिया। साथ ही एसोसिएशन की ओर से उन्हें चेयरपर्सन चुना गया।