रायबरेली: कन्डौरा में भाइयों के विवाद में पुलिस की धमकी से आहत बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर
बुधवार दोपहर भाइयों के विवाद में घर पहुंची पुलिस की धमकी से आहत होकर एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां युवती का इलाज किया जा रहा है। जमीनी विवाद भाइयों के बीच चल रहा था। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पीड़ित के द्वारा पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया है।