रायबरेली: लालगंज में दंपति से लूट करने वाले 2 सगे भाइयों को पुलिस ने थाना क्षेत्र से दबोचा, लूटे गए सामान के साथ SP ने किया खुलासा
लालगंज थानाक्षेत्र में 17 अक्टूबर को,बाइक सवार दंपति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले,दो सगे भाइयों को पुलिस ने थानाक्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार को एसपी यसवीर सिंह ने,घटना का खुलासा करते हुए बताया कि,गिरफ्तार अभियुक्तों में,अमर सिंह उर्फ पप्पू व मन्नू नट दोनों सगे भाई हैं।जो छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं।जिन पर कई जनपदों में मुकदमे दर्ज है।