खगड़िया: नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
खगड़िया सदर पीएचसी परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नौ सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण प्रसव मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।