सरीला तहसील के चिकासी थाना क्षेत्र के बिलगांव डांडा की निवासी महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।