कानपुर: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने से सरकार बनाने की खुशी में परेड में जमकर मनाया गया जश्न
एनडीए की सरकार अब तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। इसको लेकर एनडीए की मीटिंग में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को चुना गया है। इसके बाद अब नई सरकार जल्द बनने वाली है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने परेड में जमकर जश्न मनाया और खूब आतिशबाजी की। लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।