पनागर: समरसता का संदेश लेकर पनागर पहुँची भव्य कांवर यात्रा, शिव भक्तों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
सावन मास के पावन अवसर पर समरसता और एकता का संदेश देती भव्य कांवर यात्रा पनागर नगर के कमानिया गेट पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने यात्रा का अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। गुवारीघाट से प्रातःकाल गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आरंभ हुई यह अनूठी कांवर यात्रा अपने भव्य स्वरूप के साथ आगे बढ़ते हुए अब शिवपुरी धाम मुहारी के लिए प्रस्थान कर चुकी है।