ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर साइबर सेल पुलिस ने उनके मालिकों को ग्वालियर कंट्रोल रूम में बुलाकर लौटाया
200 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करके ग्वालियर साइबर सेल ने उनके मालिकों के सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइल हैंडसेट्स की कीमत लगभग ₹51 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। वहीं गुम हुए मोबाइल मिलने के बाद मोबाइल मालिकों के चेहरे खुशी से खिल गए। ऐसे मोबाइल धारकों ने ग्वालियर पुलिस का आभार जताया है।