ग्वालियर व्यापार मेले में गुम हुआ युवती का मोबाइल। युवती ने पुलिस को बताया कि वो मोबाइल से ही पढ़ाई करती है और सब इंस्पेक्टर पद की तैयारी कर रही है। इस पर SDOP संतोष पटेल ने अधिकारियों को मोबाइल ढूंढने के निर्देश दिए। मोबाइल मिलने पर युवती ने एसडीओपी का आभार जताया।