ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर की माधवगंज थाना पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला किया दर्ज
ग्वालियर शहर की माधवगंज पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले कमलेश लोहार के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। माधवगंज थाना क्षेत्र के बापू डंडी की गोठ में रहने वाले कैलाश नागपाल का अक्टूबर 2019 में अपने एक परिचित के जरिए राजस्थान के कमलेश लोहार से संपर्क हुआ था।