बहराइच जिले में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार व उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अमीरमाह में स्थापित बूथों का निरीक्षण कर बूथ लेबिल अधिकारियों व अन्य सम्बन्धित स्टाफ तथा मौके पर मौजूद नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।