संडीला: कछौना की पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई, वीडियो जारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
कछौना की फिरदौस जहां ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई है, एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपने ऊपर किये गए हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। बता दें कि 25 जनवरी को फिरदौस जहां व उसके पति व अन्य के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी की है लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।