बांधवगढ़: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, जबलपुर के चार लोग बाल-बाल बचे
उमरिया जिला मुख्यालय में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। डीएफओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार जबलपुर के चारों लोग सुरक्षित बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जा रही थी, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई।