देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लगातार जनसंपर्क चलाने के बाद रविवार सुबह मेदिनीनगर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाकर दिखाएंगे। इसके लिए योजनाओं को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसमें जन सहभागिता रहेगी।