मुरैना नगर: मुरैना रेल हादसे का लाइव वीडियो वायरल:,अफवाह से रुकी इंटरसिटी,पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए 4 यात्री।
मुरैना में हुए रेल हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी के पास बड़ी संख्या में यात्री ट्रैक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।इसी दौरान हॉर्न बजाती पातालकोट एक्सप्रेस आती नजर आती है।अफवाह के बाद मची भगदड़ में चार यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम की मौत हुई।रेलवे की जांच जारी है।