पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा के खरोह टोला के 55 वर्षीय ललसु भुइयां की मौत वज्रपात से हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोपहर दो बजे किया गया। वे अपने घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पांच बेटे हैं। चार की शादी हो चुकी है।