हुज़ूर: भोपाल: कोलार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है|आरोपी युवक पीड़िता के मोहल्ले में रहता है,उसने किशोरी को बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया|पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है, इसके बाद दुष्कर्म का खुलासा हुआ|