शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन स्थल गुराडिया वाले बाबा मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गुराडिया वाले बाबा के दर्शन कर गुड़ का प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह मनाया।समारोह के दौरान नगाड़ो।